फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, भाजपा में इंटरनल डेमोक्रेसी : संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव का शासन देख चुकी है और दोबारा उन्हें नकारने जा रही है।वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आम जनता से एक वर्ष तक सोना कम खरीदने और पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज था और देश विरोधी सोच रखने वाले लोगों से उनके संबंध रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को मजबूत बनाने वाले निर्णय लिए हैं। केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर संजय भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का अभाव है और वह एक परिवार तक सीमित पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संसदीय बोर्ड और शीर्ष नेतृत्व सभी की राय लेकर लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेता है। भाजपा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को लेकर दिए गए बयान पर संजय भाटिया ने कहा कि संभवतः उनकी जुबान फिसल गई होगी। उन्होंने कहा कि भजनलाल, देवीलाल और बंसीलाल जैसे नेताओं का हरियाणा के निर्माण और विकास में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने जब कोई समाज अपने इतिहास और पुरानी स्मृतियों को याद रखता है, तभी वह नया इतिहास रचने में सक्षम होता है। जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है, वह आगे बढ़ने की प्ररेणा खो देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें