फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पंप कर्मी की जेएनएल नहर में डूबने से मौत, कैनाल पर मिली स्कूटी व कपड़े

क्षेत्र के गांव ढाणी छुछकवास निवासी अशोक की जेएलएन नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अकेहडी पंप हाऊस पर हैल्पर की नौकरी करते थे। हर रोज शाम 5 बजे अपने घर पहुंच जाते थे, लेकिन मंगलवार शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी खोज की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने जब अशोक के मोबाइल को ट्रेस किया तो उसके मोबाइल की लोकेशन जेएनएल कैनाल मातनहेल की मिली। पुलिस टीम उसे ढूंढते हुए जेएनएल कैनाल के पास पहुंची तो वहां पर पुलिस को अशोक की स्कूटी खड़ी हुई मिली थींम स्कूटी के साथ ही उसके कपड़े रखे हुए मिले। टीम को कैनाल में नीचे उतरने के भी निशान दिखाई दिए थे। परिजनों ने आशंका जताई गई कि शायद अशोक कैनाल में डूब गया है। परिजनों का कहना था कि अशोक को तैरना भी नहीं आता था। पुलिस टीम ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल सुनारिया के गोताखोरों को बुलवाया और सर्च अभियान चलाना शुरू किया, लेकिन अशोक को कैनाल में नहीं ढूंढ पाए। बुधवार को फिर से गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया था और उसके बाद शव को बरामद किया गया। वीरवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें