फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पटवारियों को निलंबित करने पर प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 01:50 PM IST

दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने प्रदेश के छह पटवारियों को निलंबित करने के विरोध में काम छोड़ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजबीर गुलिया ने की। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्षतिपुर्ति पोर्टल पर फसल खराबा वेरिफिकेशन में पूरे राज्य से छह पटवारियों को निलंबित किया गया है, क्योकि उन्होने एक ही फोटो कई बार अपलोड किया है जबकि हकीकत ये है कि यह प्रक्रिया राज्य के सभी पटवारी व अन्य सभी उच्च अधिकारियों द्वारा की गई है। प्रत्येक खसरा नम्बर की फोटो के साथ खराबा अपडेट करना संभव नहीं है। इस बार लगभग 31,00,000 एकड़ फसल खराबा का वेरिफिकेशन सिर्फ 750-800 पटवारियों द्वारा 20 दिन में किया गया है। अतः सभी पटवारियों का निलंबन रद्द किया जाए। साथ ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हर साल हजारों फजीं रजिस्ट्रेशन किये जाते है, जिनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की जाती है। इ सकी वजह से यह आकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों के खिलाफ भी कारवाई की जाए। हरियाणा राज्य में फील्ड में पटवारी और कानूनगो की अत्यंत कमी है और कई जिलों में एक पटवारी के पास 8-10 सर्किल का अतिरिक्त कार्यभार है। आपके द्वारा नवनियुक्त पटवारियों के लिए की गई घोषणा के बावजूद एक वर्ष बीत जाने पर भी नवनियुक्त पटवारियों को ना तो पूरी सैलरी दी जा रही है ना ही उनकी ज्वाईनिंग को लेकर कोई रोडमैप है। इस ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जल्द से जल्द इनके निदान बारे कदम उठाए जाए व निलंबित किए गए पटवारियों का निलंबन जल्द से जल्द रद्द किया जाए ताकि एसोसिएशन को धरना प्रदर्शन/हड़ताल जैसे कदम ना उठाने पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें