फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरी हुई तैयारियां

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय झज्जर सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडलों में पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 26 जनवरी को रोडवेज वर्कशॉप परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ स्थित डॉ, भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, उपमंडल बेरी खेल स्टेडियम में आयोजित समारोह में रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मिकी तथा बादली में चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय कालेज बादली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे औऱ मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीसी ने झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़ क्षेत्र वासियों से समारोह में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें