शहर के सामान्य बस अड्डे में आमजन की सुविधा के लिए बनाई गई पार्किंग के बाद भी लोग नो-पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। वहीं, नो-पार्किंग में वाहनों को खड़ा किए जाने के लिए 500 रुपये के जुर्माने और हवा निकालने को लेकर बोर्ड चस्पा किया हुआ है। वहीं, इसके अलावा शहर के पुराने बस अड्डे में भी पार्किंग की व्यवस्था को शुरू किया गया है। शहर के सामान्य बस अड्डा परिसर से कई बार वाहन चोरी होने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद रोडवेज विभाग की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा परिसर में आम लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की सुविधा को शुरू किया गया है। एक अप्रैल से शहर के सामान्य बस अड्डा झज्जर में पार्किंग की सुविधा सुचारू रूप से जारी है।