स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निदेशक एवं सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने स्कूली बच्चों को गोली खिलाकर शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। जब तक यह स्वस्थ नहीं होंगे तो देश भी स्वस्थ नहीं हो सकता, इसलिए अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान दें। अपने बच्चों को पेट की कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल गोली जरूर खिलानी चाहिए।