फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के तीन गांवों पंचायत चुनाव, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 06:38 PM IST

रविवार को होने वाले तीन गांव के पंचायती चुनाव को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह आईपीएस के दिशा निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा तीनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया है। एसीपी बादली प्रणय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बताया कि गांव बादली, पाहसौर और एमपी माजरा में पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला झज्जर की पुलिस टीम ने तीनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। झज्जर पुलिस द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें