फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकली गई पद यात्रा

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में माय भारत केंद्र द्वारा शहर में भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” और आत्मनिर्भर भारत के संदेश से ओतप्रोत पद यात्रा ने पूरे शहर के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में डीएमसी डॉ. सुशील कुमार एवं सीटीएम नमिता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत और झांकियां शामिल रहीं। मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया। तिरंगा हाथों में लेकर युवाओं एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। पद यात्रा स्टेडियम से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक एवं पुरानी तहसील मार्ग से होती हुई पुन स्टेडियम में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न संगठनों, नागरिकों एवं दुकानदारों ने पुष्पवर्षा और तिरंगे झंडों के साथ पद यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पद यात्रा में विद्यालयों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, खिलाड़ी, महिलाएं, बुजुर्ग, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीएमसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन त्याग, राष्ट्र-सेवा और एकता की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। आज की पद यात्रा युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। सीटीएम नमिता कुमारी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई यह पद यात्रा राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल का योगदान अमूल्य है और युवा पीढ़ी को उनके मार्गदर्शन से देशहित में कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें