गांव तलाव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन और माय भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्यातिथि जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। माय भारत के जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष बंसल, पूर्व चैंपियन एथलीट रमेश शास्त्री, पवन कोच, ज्योति कोच, उप निरीक्षक पूजा, रचना सुपरवाइजर उपस्थित रहे।