फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर झज्जर में विश्व योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को ज्ञापन देकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एनएचएम कर्मचारी संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा भर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगें ज्यों की त्यों पड़ी हुई है, लेकिन सरकार से बार-बार अनुरोध करने पर भी मांगें पूरी नहीं हो पा रही। एनएचएम कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की घर चलाने में भी बड़ी दिक्कत आ रही है ना तो सालाना बढ़ोतरी मिल रही है और न ही सरकार द्वारा 2021 में की गई घोषणा अनुसार सातवां वेतन मिल पा रहा। यहां तक की जो हर महीने समय पर सैलरी मिलती थी, अब उसे सैलरी के भी घर चलाने के लिए लाले पड़ गए हैं। कभी आधी सैलरी मिलती है तो कभी मिलती ही नहीं और अगले महीने पर बात चली जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें