फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में एनजीटी से मंजूर हुआ नाला निर्माण, फिरनी चौक से धोबी वाले जोहड़ तक होगा काम

परनाला गांव में जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण को अब हरी झंडी मिल गई है। संबंधित परियोजना को एनजीटी से मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसके तहत परशुराम चौक से धोबी वाले जोहड़ तक नाला बनाया जाएगा, जिससे एमआईई क्षेत्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। नाले के निर्माण पर 75 लाख 89 हजार खर्च होंगे। परनाला सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी ने बताया कि इस नाले का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि आसपास के क्षेत्र का गंदा पानी पहले साफ किया जाएगा और उसके बाद उसे ड्रेन में डाला जाएगा। इससे पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित होगा और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। बताया गया है कि संबंधित विभाग द्वारा पहले ही इस कार्य का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है और कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। परनाला के सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी का कहना है कि बरसात के मौसम में परशुराम चौक और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। नाला निर्माण से न केवल जल निकासी बेहतर होगी, बल्कि गंदगी और बदबू की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रशासन का दावा है कि कार्य पर्यावरणीय नियमों के तहत और तय मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें