फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नीट-यूजी एग्जाम में बायो ने रिझाया, कैमेस्ट्री और फिजिक्स ने डराया

शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 05:38 PM IST

नीट-यूजी की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर वापस आए अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी छाई रही। विद्यार्थियों ने बताया कि बायो आसान आई हुई थी जबकि कैमेस्ट्री और फिजिक्स कुछ मुश्किल था, जिसे सॉल्व करने में समय लगा। कैमेस्ट्री कुछ लेंथी और कैलुलेटिव आई हुई थी जबकि बाकी पेपर आसान था। यहां बता दें कि झज्जर में कुल 8 केंद्रों राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला, केंद्रीय विद्यालय झज्जर में परीक्षा आयोजित की गई थी। यहां कुल 2321 विद्यार्थियों का सेंटर आया हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें