श्री श्याम परिवार की तरफ से प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पास मनभरी देवी ट्रस्ट परसा वाली चक्की में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम बाबा का दरबार रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। आयोजन समिति के बिट्टू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में निजाम एंड पार्टी म्यूजिकल जयपुर, मनोज शर्मा ग्वालियर, दामिनी पांचाल झज्जर, साक्षी अग्रवाल जयपुर, श्रीधाम वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी ने अपनी मधुरवाणी से खाटू श्याम के भजनों से गुणगान किया। श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने श्याम पूजन किया। प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पुजारी विनय कुमार ने गणेश पूजन कर 16वें श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ किया। पंडित विनय तिवारी ने कहा कि खाटू श्याम, जिन्हें "श्याम बाबा" के नाम से भी जाना जाता है। खाटू श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है और उनके प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। कार्यक्रम में नरेंद्र धनखड़ ने शिरकत की। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के दौरान भक्त खाटू श्याम के जयकारे लगाते रहे। संजय शर्मा ने तारीफ अपने आप की करना फिजूल है, खुशबू खुद बता देती है कौन सा फूल है..भजनों की बीच में शायरी करते हुए मंच का संचालन किया।