नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास तक नाले ओर नए रोड निर्माण के कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। उन्होंने बताया कि इस रोड व नाले का निर्माण करीब दो करोड़ रुपये की राशि से किया जाएगा। यह कॉलोनी के लोगों की पुरानी मांग थी, जिसे आज शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार भी कल से काम शुरू कर देगा। इससे आम जनता को फायदा होगा। पानी निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने साल 2023 में कॉलोनियों को वैध किया था, उसी के तहत इन कॉलोनियों में विकास के काम करवाए जा रहे हैं। अधिकतर वैध हुई कॉलोनियों में काम जारी है।