फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की खरीद तेज, प्राइवेट खरीददार सक्रिय

बहादुरगढ़ अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की खरीद जोरों पर चल रही है। मंडी में सरकारी खरीद की तुलना में प्राइवेट खरीददार ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि मंडी में हरियाणा के किसानों से ज्यादा संख्या दिल्ली क्षेत्र के किसानों की देखने को मिल रही है, जो अपनी सरसों बेचने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। मंडी में सरसों का भाव इन दिनों लगभग 6200 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाली सरसों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि आवक बढ़ने के साथ खरीद भी तेज बनी हुई है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरसों के भाव में और सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें