बहादुरगढ़ के गांव भापड़ौदा में सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहे एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।