रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पंजाब और हिमाचल के लिए राहत पैकेज दिया है उसी प्रकार से हरियाणा के लिए भी विशेष प्रकट की घोषणा करें। प्रधानमंत्री ने वहां के लिए तो घोषणा कर दी और दौरे भी किए, लेकिन हरियाणा को खाली लिया छोड़ दिया। हरियाणा को भी विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। वह कालियावास और बिरोहड़ में जलभराव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं लेकिन वह गुप्त दौरा कर रहे हैं, उनको किस बात का डर है। मुख्यमंत्री को बताकर जाना चाहिए ताकि लोग भी अपनी समस्या रख सके। उन्होंने मांग की कम से कम 60 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार ने पंजाब से भी कम मुआवजे की घोषणा की है। पंजाब में कम से कम मुआवजा प्रति एकड़ 20 हजार घोषित किया गया है, लेकिन हरियाणा में कम से कम 7000 रुपये एकड़ मुआवजा घोषित किया गया, जो बिल्कुल कम है