झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में लोगों को सोमवार को कोहरे से राहत मिली। शहर में रात भर बादल गरजते रहे और सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की बाद ठंडी हवा चली, जिसके कारण लोग अलग-अलग स्थान पर आग के सामने बैठे हुए नजर आए। झज्जर शहर आसपास के क्षेत्र में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। झज्जर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।