गांव बीड सुनार के खेतों में एक प्रवासी मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर गांव रक्सा निवासी धर्मपाल मजदूरी का काम करता था। बुधवार की रात को धर्मपाल ने गांव बीड सुनार के खेतों में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के फांसी लगाने के कारणाें का पता नहीं चला है।