फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत

शहर के सामान्य बस अड्डा के पास खेतों में पेड़ से एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार मृतक युवक रोहित बेरी गेट का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में रह रहा था। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान होने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक युवक की मां का कई वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। इसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें