फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के गाजे बाजे के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 03:16 PM IST

धर्मनगरी बेरी में स्थित ब्राहमण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जयंती महोत्सव से पहले बेरी बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जयंती महोत्सव में 17 ब्रहामण सभा के प्रधान हेमचंद कौशिक ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और हवन यज्ञ में आहुति डाली और ब्राहमणों से एकजुट होने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के बाद भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ बेरी ब्रहामण धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैड़, शिव चौक, मेन बाजार से होत हुए वापिस ब्रहामण धर्मशाला में समपन्न हुई। समारोह में उपस्थिति समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि हेमचंद कौशिक ने बताया कि भगवान परशुुराम शस्त्र औैर शास्त्रों के ज्ञाता थेे,जिन्होंने अपना संपूूर्ण जीवन भगवान की अराधना में बिताया। उन्होंने कहा कि सदा समाज में व्याप्तत बुुराईयों का विरोध करतेे हुए एक सशक्त समााज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमेें अपनेे पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए औैर जो पीढ़ी अपने पूर्वजों को भूल जाती है, वह कभी तरक्क्की की सीढ़ी नहीं चढ़ सकती। इसलिए अपने पूर्वजों का हमें सम्मान करना चाहिए। भागवान परशुराम जयंती में भगवान परशुराम का रूप अमित कौशिक ने धारण किया। भगवान परशुराम की झांकी निकालने के बाद ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में एसएन कौशिक, बेरी ब्रहामण धर्मशाला के प्रधान सुभाष शर्मा, डॉ. मुकेश, संजीव कौशिक, जयभगवान शर्मा उर्फ लाला, नरेंद्र कौशिक, अनूप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बिट्टू, संजय, कुलदीप वाशिष्ठ, राजू, यादराम बाकरा,सरपंच भगवत दयाल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, सहित समस्त ब्राह्मण समाज के युवा व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें