राजकीय महाविद्यालय बादली में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान सिविल अस्पताल झज्जर के जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत मनोरोग नर्सिंग अधिकारी सुनीता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अवसाद (डिप्रेशन) जैसे सामान्य मानसिक विकारों, उनके लक्षणों, कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।