फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में वकीलों व टाईपिस्टों ने रखा वर्क सस्पेंड कर जताया रोष

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 PM IST

लघु सचिवालय में पिछले करीब 10 सालों से वकीलों के चैम्बर व टाईपिस्टों के खोखे हटवाने के बारे में तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी करने के बाद शुक्रवार को वकीलों व टाईपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर रोष जताया। वर्क सरस्पेंड होने के कारण एसडीएम और तहसील में कोई कार्य नहीं हुआ और कामकाज के लिए आए लोगों को अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बेरी बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह कादयान का कहना है कि पिछले करीब 10 सालों से वकील चैम्बर और टाईपिस्ट अपने खोखे रखकर कर बैठे हुए है। अब प्रशासन की तरफ से चैम्बरों को हटवाने का नोटिस दिया गया है वह गलत है वहीं प्रशासन का कहना है कि जिस जगह पर वकीलों ने अपने चैम्बर व टाईपिस्टों ने खोखे रख रखे है वह पार्किंग स्थल और अब इनको साइड में जगह दी जा रही हैं। लेकिन वकीलों का कहना है कि जो जगह प्रशासन की तरफ से साइड में दी जा रही है, वह ठीक नही हैं वहा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होगी। इस मौके पर एडवोकेट नवीन बंसल, रितीनदीप, वेद प्रकाश, संदीप, रामबीर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें