ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झज्जर जिले के खुडन में किया जाएगा। बलवान पूनिया का गुरुवार शाम 6:15 बजे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था, जहां वह लंबे समय से बीमार थे। बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी थी।