फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: खंड स्तर युवा संसद में विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 05:43 PM IST

खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन लाला सूदन लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में किया गया। इसमें छात्रों ने युवा संसद का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने वर्तमान विभिन्न विषयों जैसे बाढ़, खेल, शिक्षा और बेरोजगारी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। सत्ता विपक्ष की तरफ से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर सत्ता पक्ष की तरफ से बहुत ही अच्छे से दिए गए। छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता की तैयारी संतोष प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान और पूनम प्रवक्ता हिंदी ने करवाई थी। योगेश, रक्षिता और रीतिका ने सराहनीय प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली से जज की भूमिका का निर्वहन डॉ. जितेंद्र देशवाल प्रवक्ता जीव विज्ञान, सुमित कटारिया प्रवक्ता अर्थशास्त्र और सतीश भारद्वाज प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र ने किया। इस मौके पर आज विद्यालय की प्रभारी राजबाला, रविंद्र कौशिक, पवन कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें