फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों की प्यास बुझा रहा कुकड़ोला का हैंडपंप

संवाद न्यूज एजेंसी बादली। गर्मी और सरकारी पेयजल आपूर्ति में आ रही कमी के बीच कुकड़ोला गांव का एक हैंडपंप तीन गांवों के लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन गया है। गांव के मंदिर प्रांगण में लगा यह हैंडपंप इन दिनों कुकड़ोला के साथ-साथ बामडोला और मुनीमपुर के ग्रामीणों की प्यास भी बुझा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां पानी भरने वालों की भीड़ लगी रहती है। ग्रामीण हिम्मत का कहना है कि किस्वच्छ पेयजल हर गांव तक नियमित पहुंचना चाहिए। हैंडपंप पर बढ़ती भीड़ समस्या की गंभीरता दिखाती है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त हैंडपंप और ट्यूबवेल लगाए जाएं। जलापूर्ति व्यवस्था की समय-समय पर निगरानी जरूरी है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें