नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को बिरोहड़ गांव के खेल ग्राउंड में मातनहेल ब्लॉक की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान केवल लड़कियों के खो-खो, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप जेपी कादयान, रामानंद दलाल व जिला पार्षद शिवकुमार उपस्थित रहें। मंदीप धनखड़ ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से मातनहेल ब्लॉक की लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की कराई गई। जिसमें खो-खो, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान खो-खो में बिरोहड़ अकादमी की टीम ने पहला स्थान, इंद्रप्रस्थ स्कूल रूढियावास की टीम ने दूसरा स्थान व बिरोहड़ गांव की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कविता ने पहला स्थान, शिवानी ने दूसरा स्थान व निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में याचना ने पहला स्थान, दिव्या ने दूसरा स्थान व तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।