शहर में दो स्थानों पर बुधवार को कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए कावड़ सेवा शिविर शुरू किया गया। इसमें एक सांपला रोड स्थित बाइपास पर शिव कावड़ संघ रामपुरा-जोंधी और दूसरा छारा चुंगी के पास चौहान पैलेस में स्थित शिव कावड़ सेवा शिविर शामिल है। छारा चुंगी स्थित चौहान पैलेस में शिव ग्रुप सब्जी मंडी झज्जर की तरफ से 13वां शिव कावड़ सेवा शिविर शुरू किया गया। सुबह हवन यज्ञ के साथ कावड़ सेवा शिविर की शुरूआत की गई। इस दौरान पंडित पवन कौशिक ने हवन यज्ञ कराया। प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि कावड़ सेवा शिविर में कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए पूरी तैयारियां की गई है। किसी भी शिव भक्त को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। पिछले 13 वर्षों से इस कावड़ सेवा शिविर को संचालित किया जा रहा है। वहीं, आगामी 7 से 10 अगस्त तक रात के समय में भगवान शिव का जागरण भी कराया जाएगा। इस दौरान सुधांशू हसं, राजकुमार, सुनील कुमार, देवेश शर्मा, लविश, संजय सैनी, नवीन कुमार, जगदीश चौपड़ा, संजय सोनी, भवित, गोगी, हेमंत वर्मा, ओमप्रकाश चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा पिछले 45 वर्षों से कावड़ियों की सेवारत शिव कावड़ संघ की तरफ से रामपुरा-जोंधी मार्ग पर बुधवार को हवन यज्ञ के साथ शिविर शुरू हुआ। कावड सेवा शिविर में शिव भक्तों के लिए शुद्ध एवं सादे भोजन की व्यवस्था के साथ विश्राम के लिए भी व्यवस्था की गई। शिविर के संचालक केशव सिंगल व सुरेंद्र ठेकेदार ने बताया कि गोमुख व हरिद्वार से कावड़ में पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य स्थान पर जाकर शिव प्रतिमा पर जल चढ़ने वाले भक्तों को विश्राम की जरूरत होती है। उनका यह प्रयास रहता है कि वह शिव भक्त को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवा पाए। चिकित्सा सुविधा के लिए यहां डॉक्टर हर प्रकार का इलाज करते हैं। उसी प्रकार आयुर्वेद वैद्य भी मालिश करके हर कावड़िये की पीड़ा को दूर करने में सक्षम रहते हैं। इसी प्रकार शुद्ध सात्विक और घर जैसा देशी खाना परोसा जाता है। हवन यज्ञ के कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, पार्षद भागवंती, पप्पू पार्षद, बिट्टू छाबड़ा पार्षद प्रतिनिधि, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, निटी भधानी, हरीश ठेकेदार उपस्थित रहे।