फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बाबा कांशीगिरि में 315 वां सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या आयोजित

सुनील कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 04:45 PM IST

झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 315वें सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमानजी की आराधना की। भक्तो ने संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि सावन का पवित्र मास चल रहा हैं। सावन मास में भोलेनाथ के साथ-साथ हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। सावन के मंगलवार को शिव चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता हैं। मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करना सबसे उत्तम माना जाता हैं। प्रधान सुधांशु हंस, योगेश रंजन ने सावन मास की शुभकामनाएं दीं। मंदिर समिति के आशीष चावला, मनीष मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पंडित पवन कौशिक, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, सुधांशु हंस, केवल अरोड़ा, आँचल प्रिंस सेठी, आनंद कुमार ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा ने मिले ना भंग तो शिव घबराएं, मिले तो खूब चढ़ाएं इन्हें क्या हो गया है, योगेश रंजन ने शिव भोला भांग तुम्हारी मैं घोटत घोटत हारी जैसे अन्य भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के भक्त सुरेश गाबा, पूनम छाबड़ा को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बाबा चालीसा, आरती के उपरांत केवल अरोड़ा, हरीश-सन्नी अरोड़ा की ओर से मनोहरलाल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, पदम् खट्टर, रूपचंद अरोड़ा, प्रदीप काठपालिया, वीके शर्मा, वीर भान वर्मा, मनोज चुघ, निखिल सलूजा, विकास नरुला, सुभाष वर्मा, हेमन्त वर्मा, मनोहर लाल मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें