झज्जर के लुहारी गांव में खाना खाने के बाद घर के बाहर घूम रहे पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम को मृतक के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।