डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जनसेवा को समर्पित होते हुए लगाए जा रहे समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों की शिकायतों का निदान करने में अहम हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है ताकि लोगों को मौके पर राहत मिल सके।