फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में सीजन का पहला कोहरा छाया, दृश्यता कम होने से वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हुई दिक्कत

झज्जर में सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार रात से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थीं, जिसके चलते बुधवार तड़के 4 बजे से कोहरा छाने लगा। समाचार लिखे जाने तक कोहरा बना हुआ था, और दृश्यता केवल 20 से 25 मीटर तक सीमित रही, जिससे वाहन चालकों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। इस स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से चलने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कोहरे का असर सुबह 8 बजे तक भी बना रहा। इस दौरान गहरी धुंध के बीच स्कूली बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। झज्जर में स्कूल का समय अभी पुराने अनुसार ही चल रहा है, हालांकि 15 नवंबर से इसे बदल दिया जाएगा। अभिभावकों और बच्चों ने कोहरे के बीच स्कूल पहुंचने में सावधानी बरती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें