झज्जर के पुरानी तहसील के पास पोली क्लीनिक में दवाईयां न मिलने से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने शनिवार सुबह जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक रोड जाम रहा। पूर्व सैनिक सीएचएस प्रबन्धन की कार्यशैली से नाराज दिखे। पूर्व सैनिकों ने सीएचएस इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। लोगों ने कहा कि वह दो-तीन दिन से रोज आ रहे हैं, लेकिन दवाएं नहीं दी जा रही। इस कारण उनको परेशानी हो रही हैं। पीछे से कंप्यूटर बंद होने कि बात कहकर टाल दिया जाता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दवाइयां बाहर बेच दी जाती हैं और उनको दवा नहीं होने बारे कहा जाता हैं। पूर्व सैनिकों ने इंचार्ज का तबादला करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची, लेकिन पूर्व सैनिक नहीं माने। उसके बाद एसीपी अनिरुद्ध चौधरी मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पूर्व सैनिक ने एसीपी को बताया कि वह दूर-दराज क्षेत्रों से पॉलीक्लीनिक पर दवा लेने आते है, लेकिन दवा नहीं दी जाती। एम्बुलेंस हटाने की मांग की पूर्व सैनिकों ने बताया कि पोली क्लिनिक में एम्बुलेंस रास्ते में खड़ी रहती हैं, इस कारण उनको परेशानी होती हैं। जब किसी मरीज़ को इसकी जरुरत होती हैं तो इसका कोई प्रयोग नहीं होता हैं। एसीपी ने एम्बुलेंस हटवाने का आश्वासन दिया।