पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या मामले में सोमवार को परिजन पुलिस आयुक्त से मिले लघु सचिवालय पहुंचे। नफे सिंह के बेटे और भतीजे ने आईजी के समक्ष मांग की कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनको न्याय दिलाया जाए। दोनों ने बाकी सभी परिजनों को भी पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। दोनों ने कहा कि अब तक दो शूटरो को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि दो फरार हैं। पुलिस के खुद उसकी सीसीटीवी कि फुटेज जारी की हैं।