फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर भाजपा महिला मोर्चा ने हिसार के सांसद का पुतला फूंका, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने निंदा की और झज्जर में प्रदर्शन कर राव तुलाराम चौक पर सांसद का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं को नहीं पता कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं ही परिवार की असली विरासत को संभालती थी और महिलाएं ही परिवारों की मुखिया होती थी। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मान सम्मान देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें