फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पहुंचे और शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवाल ने युवाओं को भगत सिंह के कर कमलों पर चलने का आह्वान किया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने "भगत सिंह अमर रहें" के नारे लगाए और उनके बलिदान को याद किया। सामाजिक संगठनों ने भी इस जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर इनेलो के युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें फूलों की माला से विनम्र श्रद्धांजलि दी। इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में भगत सिंह का योगदान सबसे बड़ा था। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर कर दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें