फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जिंदगी में हमेशा बड़े सपने देखो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करो : डॉ. राजश्री सिंह

एपीसीपीएल में “शक्ति, शिक्षा और विश्वास की कहानी, हर बालिका बने अब प्रेरणा की रानी!” थीम के साथ “बालिका सशक्तिकरण अभियान-2025” का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम एपीसीपीएल के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अभियान का उद्घाटन पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह आईपीएस ने किया जबकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) गमपा ब्रहमाजी राव, महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिलीप काइबोर्त्ता, महाप्रबंधक (एफजीडी) राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) जोयोतोष कुमार देय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन विभाग) के. श्रीलता, अध्यक्षा (सखी लेडीज क्लब) राधिका गमपा मुख्य रूप से शामिल हुए। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। लड़कियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि समय कितना भी कठिन क्यों ना हो आपकी मेहनत आपको सफलता की राह पर ले जाती है। जिंदगी में हमेशा बड़े सपने देखो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करो। महिलाओं के लिए पढ़ाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है और सामाजिक बदलाव में योगदान करने में मदद करती है। शिक्षा के माध्यम से वे अपने अधिकारों को समझ सकती हैं, स्वास्थ्य और भलाई के बारे में जान सकती हैं और अधिक अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें