फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में इनेलो के प्रदेश महासचिव विजय पचगावा बोले- इनेलो में जल्द होगी बड़ी ज्वाइनिंग

इनेलो के प्रदेश महासचिव विजय पचगावा ने कहा कि आने वाले दिनों में झज्जर जिले से बड़ी ज्वाइनिंग होने जा रही है, जिससे जिले में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। वह मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन तारीख को आयोजित किसान जन आक्रोश कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की शक्ति और संगठनात्मक क्षमता को मजबूती से प्रदर्शित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भविष्य में और अधिक प्रभावी तरीके से संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इनेलो में बंपर ज्वाइनिंग होगी। 25 सितंबर को ही प्रदेश में एक नई लहर चल पड़ी थी और आज इनेलो यह लहर हर गांव में पहुंच गई है। इस मौके पर कार्यालय सचिव पवन धनखड़, महेंद्र सैन , शहरी अध्यक्ष हरमेश सैनी, प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी, चीनू गुर्जर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें