फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अब बिल भरने को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे कर्मी, जनस्वास्थ विभाग ने किया टीमों का गठन

शहर के लोग पानी और सीवरेज के बिल नहीं भर रहे हैं। शहरवासियों पर लगभग डेढ़ रुपये के पानी, सीवरेज के बिल व एरियर की राशि बकाया है। अब जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से ऐसे लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने पानी के बिलों को भरने का काम करें। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को पानी के बिल भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और साथ ही उनको बिल की कॉपी की दी जा रही है। इसमें वर्तमान बिल के अलावा उनकी तरफ लंबित एरियर की जानकारी दी गई है। शहर में लगभग तीन हजार से अधिक ऐसे लोग हैं, जिन पर पानी के बिल का एरियर बकाया है। यहां बता दें कि शहर के लोग पानी व सीवरेज के बिल नहीं भर रहे हैं। इस कारण बिल व एरियर की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग की तरफ से अक्तूबर माह में 700 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए थे और उनको जल्द बिल भरने के निर्देश दिए गए थे कि यदि बिल नहीं भरा गया तो उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उसके बावजूद लोगों ने अपने बिल नहीं भरे और अब तक यह राशि डेढ़ करोड़ तक पहुंच गई है। झज्जर शहर में 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं। इसके अलावा लगभग 1500 कनेक्शन अवैध हैं, जिन्होंने कनेक्शन तो कर रखे हैं लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ले रखी है। इसके अलावा लगभग साढे़ सात हजार सीवरेज के भी कनेक्शन शहर में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें