हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को दसवीं की परीक्षा शुरू हुई। आज दसवीं की हिन्दी की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एसडी स्कूल के परीक्षा केंद्र में अकहेड़ी मदनपुर का कार्तिक परीक्षा देने के लिए पहुंचा। उसका बोर्ड रोल नंबर चेक किया गया तो उस पर किसी और की फोटो लगी हुई थी। यह रोल नंबर बोर्ड की तरफ से जारी किया गया था। जब बोर्ड कर्मियों ने क्यूआर कोड चेक किया तों उस पर भी किसी और युवक का फोटो और नाम आ रहा था, जिसके चले कार्तिक को पेपर नहीं देने दिया गया। इस पर छात्र रोने लगा, लेकिन बोर्ड कर्मियों और पुलिस ने सही रोल नंबर लाने को कही।