फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया माल्यार्पण कर दी श्रंद्धाजलि

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मेन बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, पार्षदगण व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन सरोज राठी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की मिसाल है। उन्होंने युवाओं को देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। सरोज राठी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई में अद्वितीय साहस का परिचय दिया और आजाद हिंद फौज के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उनका नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, नेता जी की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, जेई नीरज, प्रवीण कुमार, रोहतास, मनमोहित गुप्ता के अलावा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने नेताजी की प्रतिमा व उसके आसपास एरिया की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा को कड़े निर्देश दिए कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा व उसके साथ लगते एरिया की सफाई व्यवस्था हर रोज दुरुस्त रखी जाए। भविष्य में यहां पर सफाई के काम में किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें