फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में कुश्ती दंगल में पुलिस उपायुक्त ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक

झज्जर के गांव कुतानी में शुक्रवार को बाबा सागर दास के हर वर्ष मनाए जाने वाले पावन पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर थाना सदर झज्जर प्रबंधक फैजल खान आईपीएस, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी शमशेर सिंह को भी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे न केवल युवाओं का शारीरिक विकास होगा बल्कि वे भविष्य में भी कई तरह की फिटनेस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपना ध्यान पढ़ाई और खेलकूद में लगाना चाहिए ताकि समाज को नशा और अपराध मुक्त बनाया जा सके। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अगर गांव के प्रत्येक व्यक्ति एक जिम्मेवारी के साथ समाज में नशे को फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी अगर पुलिस को देंगे तो जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। समाज से नशा रूपी इस बुराई को दूर करने के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा। वैसे तो पुलिस अपने तौर पर भी कार्रवाई कर रही है, परंतु अगर आप लोगों का भी सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही हम झज्जर जिले को नशा मुक्ति बना सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक माता-पिता को भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। अकसर बच्चे असामाजिक शरारती तत्वों के संपर्क में आकर नशा और अपराध की राह अपना लेते हैं। इसके लिए माता-पिता को अपने बच्चों के साथ बैठकर बात करनी चाहिए और उनके मन की बात लेनी चाहिए। प्रत्येक माता-पिता को पता होना चाहिए कि उसका बच्चा क्या कर रहा है। अपने बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए उनको खेलकूद और पढ़ाई लिखाई में ध्यान देने के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। इस दौरान मुख्य तौर पर रविंद्र चौहान, वेद पाल, कपिल, प्रेमचंद, सरपंच हरकेश चौहान, दिनेश चौहान सरपंच, सते, धूम सिंह चौहान, ईश्वर चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें