झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार और पिकअप गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण हुआ। भदानी से झज्जर आ रहे थे युवक मिली जानकारी के अनुसार, गांव भदानी से तीन युवक एक गाड़ी में सवार होकर झज्जर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बहादुरगढ़ मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।