फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में तेज बारिश, मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव

शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से हों रही बूंदा बांदी के बाद तेज बारिश जारी है। बारिश के जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में मुख्य मार्गों और निचली कॉलोनियों में पानी भर गया। खास तौर पर शहर के मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते पर पानी भरने के दुकानदारों को परेशानी हुई, क्योंकि पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। शहर के बीकानेर चौक, आम्बेडकर चौक, सिनी गेट से बाजार जाने वाले रास्ते के अलावा पुराना बर्फखाना रोड, मेडिकल रोड, भगत सिंह चौक, धोड़ चौक, बैंक रोड पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें