झज्जर में सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश अब भी जारी हैं। अल सुबह तेज बिजली की गड़गड़ाहट और तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। इससे शहर में मुख्य मार्गो पर पानी जमा हो गया। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मंडी में खुले में रखा गेंहू भी भीग गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। तेज हवाएं चलने से सुबह चार बजे से शहर में बिजली गुल हैं, जिस कारण सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।