झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दुबलधन में अज्ञात कारणों के चलते हरियाणा पुलिस के जवान ने अपने ही खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फंदा लगाने का पता परिजनों को उस वक्त चला, जब मृतक के चाचा लड़का खेत में गया हुआ था। घटना की सूचना बेरी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।