गोरिया के शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्कर ने केक काटकर अपनी दुल्हन पारस को वरमाला पहनाई। इस दौरान कोई भी सोने चांदी के आभूषण विवाह में नहीं लिए गए। शादी के बाद मंदिर में पूजा अर्चना न कर भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर रस्म पूरी की गई। भगत सिंह को साक्षी मानकर शादी की रस्में पूरी की गई।