फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूल लडायन में 192 बच्चों को मुफ्त में चश्मा वितरित किए

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन झज्जर डॉ. जयमाला व उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश सिंगला व डॉ. यशु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर से चश्मा वितरण समारोह में शामिल हुए। डॉ. राजेश सिंगला ने कहा कि बच्चों की आंखों की नियमित जांच करते रहना आवश्यक है। अगर जांच समय पर होती रहे और जरूरतमंद बच्चों को चश्मे समय समय पर मिलते रहे तो वे अपनी पढ़ाई और भी अच्छे से कर पाएंगे। उन्होंने पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में 192 चश्में मुफ्त वितरित किए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई व उन्हें चश्मे भी मुफ्त वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार व हेल्थ एंबेसडर पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें