फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: मनीषा हत्याकांड से दहला प्रदेश, बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंतित लोग- हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनीषा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को दहला कर रख दिया है। तमाम दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार के लिए न्याय मिले। हमारी मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम देने के बारे में सोच ना पाए।हुड्डा बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। यहां व्यापारियों को रोज धमकियां मिल रही हैं। व्यापारी, कारोबारी, कर्मचारी, राजनीतिज्ञ, आमजन और यहां तक कि पुलिस भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज ही नहीं है और अपराधियों ने पूरी व्यवस्था को अपने कब्जे में ले लिया है। मनीषा हत्याकांड के बाद हर परिवार अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि इस अपराध में सिर्फ दोषियों की दरिंदगी ही नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की विफलता भी साफ देखने को मिली है। पुलिस को शिकायत मिलने के बावजूद लापरवाही बरती और मनीषा को ढूंढने की कोशिश नहीं की। समय रहते अगर पुलिस जाग जाती तो बेटी की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि पुलिस प्रशासन को भी पता है कि आज प्रदेश की सत्ता में जो लोग बैठे हुए हैं, उन्हें जनता की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। सत्ताधारी लोगों को सिर्फ खुद की सुरक्षा, सत्तासुख और इवेंटबाजी से वास्ता है। उन्हें प्रदेश में मालियामेट हो चुकी कानून व्यवस्था का हाल नजर ही नहीं आता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें