पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए आज दयानन्द स्टेडियम से राहत सामग्री रवाना की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने खाद्य सामग्री के ट्रकों को रवाना किया। स्टेडियम परिसर में ही खाद्य सामग्री को एकत्रित कर पैकिंग की गई। उसके बाद ट्रक में लोड किया गया। धनखड़ ने कहा कि आज पंजाब के आई आपदा को देखते हुए राहत सामग्री झज्जर से भेजी गई हैं। इस घड़ी में पंजाब के लोगों की सहायता करना सभी का धर्म हैं, क्योंकि पंजाब हमारा भाई है। इसी प्रकार की सामग्री बाकी जिलों से भी भेजी जा रही हैं। प्रशासन और अन्य लोग जो इसमें सहायता कर रहे हैं, वह सराहनीय काम कर रहे हैं।